फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी नाचे, पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गीतों से बंधा समां

मंडी में जारी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड पार्श्व गायक अरविंद राजपूत और शिल्पा सरोच सहित अय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी गायक के निवेदन पर नाचते हुए नजर आए। प्रशासन की तरफ से मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शाॅल, टोपी और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या में विशेष बच्चों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियों से अपनी कला का लोहा मनवाया। अरविंद ने फिल्मी गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हमीरपुर से बॉलीवुड पार्श्व गायक शिल्पा सरोच ने हिमाचली और हिंदी गीतों की प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। इससे पहले अजितिका फेशन शो, एनजेडसीसी गुजरात, मंडी शहर के इंद्रजीत सिह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब झुमाया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोले बाबा के साथ राधा-राधा नाम भी सेरी मंच से खूब गूंजा। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का आगाज रोजाना की तरह बीरी सिंह एंड पार्टी की ओर से प्रस्तुत शहनाई वादन से किया। इसके बाद डिंपल ठाकुर, रिषभ भारद्वाज, रविकांत, सुरेंद्र, अखिलेश, बीएस राणा, सुशील, नवीन, कमलदीप, लीलाधर, बीएस भारद्वाज, किरन और श्रीजनी ने सहित अन्य लोक कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांधा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें