फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: बसाईधार के प्राचीन चतुर्भुजा माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, 2032 तक भंडारे की बुकिंग फुल

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उपतहसील मकरीड़ी में बसाईधार स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुजा माता मंदिर में भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में शामिल होने और माता का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुँच रहे हैं। रविवार को चौथे नवरात्रे के मौके पर सुबह से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर कमेटी के प्रधान रतन चंद ठाकुर ने बताया कि यह एक अत्यंत प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि अपने वनवास के दौरान पांडव इस स्थान पर आए थे। उसी दौरान माता ने उन्हें पिंडी रूप में अपनी चार भुजाओं के साथ दर्शन दिए थे। इसी वजह से माता चतुर्भुजा के रूप में यहां पूजी जाती हैं और भक्तों की इनमें गहरी आस्था है।माता के प्रति लोगों की अपार आस्था का सबसे बड़ा प्रमाण यहाँ होने वाले भंडारों की बुकिंग है। यहाँ नवरात्रि में लगने वाले भंडारों की बुकिंग 5-6 साल एडवांस में चलती है। मंदिर कमेटी के अनुसार,वर्तमान में साल 2032 तक के भंडारों की बुकिंग फुल हो चुकी है। चतुर्भुजा माता के दरबार में केवल हिमाचल प्रदेश से ही नहीं, बल्कि पंजाब, दिल्ली, जम्मू और अन्य राज्यों से भी लोग अपनी मन्नतें लेकर पहुँचते हैं। मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए सुरक्षा और कतार प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले सभी भक्तों को सुगमता से माता के दर्शन हो सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें