फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सीएम और नीरज भारती की टिप्पणियों ने सरकार के नशामुक्त अभियान की खोल दी पोल

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीपीएस नीरज भारती के बीच हो रही टिप्पणियों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि नीरज भारती को नशेड़ी बताने वाले सीएम पर जिस तरह से नीरज भारती ने खैनी खाने को लेकर टिप्पणी की है उससे प्रदेश सरकार के नशामुक्त अभियान की पोल खोल कर रख दी है। जयराम ठाकुर ने सीएम से पूछा कि वे बताएं कि क्या उन्होंने एक नशेड़ी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाकर रखा था। भाजपा को गुटों में बताने वाले सीएम हमेशा की गुटबाजी को बढ़ावा देते हैं तभी उनके दिमाग में गुटबाजी की बातें चलती रहती हैं। जब वे संगठन में थे तब भी एक गुट का संगठन चलाते थे और आज सरकार भी एक गुट की ही चला रहे हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और संगठित पार्टी है। सीएम की कार्यप्रणाली पर अब उनकी पार्टी के लोग ही खुलकर बोलने लग गए हैं। पहले कौल सिंह ने कहा, बाद में चंद्र कुमार ने और अब उनके बेटे नीरज भारती ने मोर्चा खोल रखा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार की जो बातें चौक चौराहों पर होती थी उन्हें अब कांग्रेसी नेता सरेआम बोलने लग गए हैं। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार से इकट्टा किया हुआ पैसा अटैचियों में भरकर अपने आकाओं के पास भेजती है। दिल्ली में तीन अटैचियां भेजने के साथ ही दो अटैचियां प्रदेश में रखी जाती हैं। यह सबकुछ सरकार के भ्रष्टाचार के कारण ही संभव हो पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें