फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: भारी बारिश से मंडी-कुल्लू मार्ग फिर बंद, लंगर बना सहारा

शनिवार रात की तेज बारिश के चलते मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर बाधित हो गया। पंडोह क्षेत्र में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाओं के बाद यह मार्ग रात करीब 12 बजे से पूरी तरह बंद हो गया और रविवार सुबह 10 बजे बहाल किया जा सका। मार्ग बंद होने से शनिवार रात से ही सैकड़ों वाहन पंडोह, दयोड और कैंची मोड़ के आसपास फंसे रहे। इन फंसे हुए मुसाफिरों के लिए एक बार फिर बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन मंडी की ओर से राहत लंगर की व्यवस्था की गई। रविवार सुबह होते ही बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन के सहयोग से फंसे मुसाफिरों के लिए भोजन वितरण का कार्य आरंभ किया। आज विशेष रूप से लगभग 1000 पैकेट मैगी तैयार की गई और हाईवे पर फंसे यात्रियों व वाहन चालकों को वितरित की गई।मंदिर कमेटी के प्रधान दीपक सैनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से राशन उपलब्ध करवाया गया, जिसे कमेटी के स्वयंसेवकों ने तैयार कर राहत शिविरों के माध्यम से वितरित किया। तहसीलदार सदर मंडी प्रिंस धीमान की निगरानी में राहत कार्य आज भी जारी रहा। जाम में फंसे यात्रियों के लिए यह गर्म और ताजा भोजन किसी राहत से कम नहीं रहा। कई यात्रियों ने भोजन प्राप्त करने के बाद प्रशासन और मंदिर कमेटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लगातार तीन दिनों से मिल रही भोजन व्यवस्था ने कठिन समय में उन्हें राहत दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें