फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मनरेगा के स्थान पर नए कानून के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन

अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 03:00 PM IST

हिमाचल प्रदेश किसान सभा की लोकल कमेटी बालीचौकी ने शुक्रवार को किसान सभा के अखिल भारतीय आह्वान पर इकाई स्तर पर प्रदर्शन करते हुए मनरेगा के स्थान पर लाए गए नए कानून वीबी जी राम जी की प्रतियां जलाईं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने इस विधेयक को लोकसभा में बिना पर्याप्त चर्चा के पारित करवाया। जोकि मजदूर और किसान विरोधी है। किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मोदी सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिनसे मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर हमला हो रहा है। मनरेगा को खत्म करने की साजिश के तहत यह नया कानून लाया गया है। जबकि मनरेगा के जरिए देशभर के करोड़ों लोगों ने वर्षों के संघर्ष के बाद काम का अधिकार हासिल किया था। महेंद्र राणा ने कहा कि नए कानून के तहत खर्च का बंटवारा बदलकर 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार पर डाल दिया गया है। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रही राज्य सरकारों पर इससे अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके साथ ही यह कानून काम की गारंटी समाप्त करता है और वर्ष में केवल 60 दिन ही काम देने की बात करता है। इससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार इस नए कानून के माध्यम से काम के अधिकार को खत्म करने की दिशा में बढ़ रही है। किसान सभा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा कानून को यथावत रखा जाए और इसके बजट में बढ़ोतरी कर इसे और मजबूत किया जाए। किसान सभा ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में मोदी सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा। टिकी बूंग में किसानों का नेतृत्व देवेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत थाटा में इंद्र सिंह, बालीचौकी में महेंद्र सिंह राणा और पंजाई में प्रकाश चंद ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें