फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एचआरटीसी के रूटों को निजी ऑपरेटरों को सौंपने की भारत की जनवादी नौजवान सभा ने की निंदा

अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 04:32 PM IST

भारत की जनवादी नौजवान सभा ने प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल पथ परिवहन निगम के रूटों को निजी ऑपरेटर को सौंपने की कड़े शब्दों में निंदा की है। सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुछ सरकारी बस रूटों को निजी ऑपरेटरों को सौंपने का निर्णय लिया है। जिसमें सुधरानी थाट बस रूट भी शामिल है। नौजवान सभा सरकार के इस निर्णय का कड़े शब्दों में विरोध करते हैं क्योंकि नौजवान सभा यह मानती है सरकारी सेवा सिर्फ पैसा कमाने के लिए नहीं है अपितु लोगों को सुविधाएं देने के लिए है। इस रूट में निजी बस चलने से सरकार की बहुत सी सेवाएं प्रभावित होगी। विद्यालयों में पढ़ रहे हैं बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं, विकलांगों को मिलने वाली सुविधाएं, स्मार्ट कार्ड येलो कार्ड जैसी सुविधाएं भी बुरी तरह से प्रभावित होगी। इस रूट पर पहले से चल रहे निजी ऑपरेटर अपनी मनमानी करते हैं जिसकी वजह से लोगों को बस सुविधा से महरूम रहना पड़ता है। कहा कि यह रूट कई सालों पहले से चला आ रहा है। इस क्षेत्र से एकमात्र चलने वाली सरकारी बस है। ऐसे में नौजवान सभा ने मांग की है कि सरकार इस निर्णय को बदले और सरकारी बस पुन: बहाल करें। अन्यथा नौजवान सभा को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें