फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- इस बार कांग्रेस का बीज ही समाप्त कर देंगे, ताकि फिर से न मिले ऐसी जनविरोधी सरकार को शासन

Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Apr 2026 12:58 PM IST

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के बीज को ही समाप्त कर देंगे ताकि भविष्य में फिर से ऐसी जनविरोधी पार्टी का शासन प्रदेश की जनता को न झेलना पड़े। यह बात उन्होंने आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र के त्रयाम्बली बूथ पर आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बीज को समाप्त करने के लिए सभी को एकजुटता से काम करना होगा। मंडी में तो यह बीज पिछले चुनावों में ही समाप्त हो गया था लेकिन थोड़ी सी कसर रह गई जिसे इस बार पूरा कर लिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए यहां भाजपा की सरकार का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं का सही ढंग से संचालन नहीं कर रही है। केंद्र की योजनाओं का जो पैसा आ रहा है उसे मित्रों की सुख-सुविधाओं, पेंशन और सैलरी पर खर्च किया जा रहा है। आज से मंडी में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है और उसमें भी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकने का ही संकल्प लिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब तक इतिहास का सबसे ज्यादा ऋण लिया है। वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल ने अपने पूरे कार्यकाल में औसतन 10 प्रतिशत ऋण लिया। जब वे खुद सीएम थे तो उन्होंने 7.2 प्रतिशत ऋण लिया। मौजूदा सीएम ने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में ही 16.50 प्रतिशत ऋण लेकर पूरे प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया है। जब उन्होंने सीएम की कुर्सी छोड़ी थी तो उस वक्त प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से भी कम का ऋण था जो आज 1 लाख 10 हजार करोड़ जा पहुंचा है। जब वे सीएम थे तो चेयरमैन को 15 हजार वेतन मिलता था जिसे बाद में बढ़ाकर 30 हजार किया गया। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में यह डेढ़ लाख कर दिया गया है। बावजूद इसके लिए कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और नेता विपक्ष के नाते जयराम ठाकुर को ही गालियां दी जा रही हैं। इन सब बातों का अब प्रदेश की जनता हिसाब करने वाली है। इससे पहले जयराम ठाकुर ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह पर पार्टी का झंडा फहराकर ध्वजारोहण किया और सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें