फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- संस्थान को शिफ्ट करने का फैसला सीएम सुक्खू की संकीर्ण सोच का प्रतीक

अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Aug 2025 03:23 PM IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के दिन सरकार द्वारा किसी नई योजना का शुभारंभ किया जाता है या फिर किसी नए संस्थान की घोषणा की जाती तो उसका स्वागत किया जाना था। लेकिन सरकार ने संस्थान को शिफ्ट करने का फैसला लिया जो उनकी संकीर्ण सोच का प्रतीक है। अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी लगभग 5 साल से कार्यरत है लेकिन सरकारी यह नहीं कर पा रही है कि करना क्या है? कभी सरकार रहेगी की यहां ले जाना है, हमीरपुर में भी इसे शिफ्ट करने के लिए जमीन खोजने के काम पर मुख्यमंत्री ने कुछ लोगों को लगाया था। सरकार के कार्यकाल के आधे से ज्यादा समय निकल गया है इसलिए मुख्यमंत्री को अपनी योजनाएं शुरू करने और उन्हें क्रियान्वित करने पर ध्यान देना चाहिए था। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा कुछ हो नहीं रहा है। इसीलिए सरकार द्वारा इस तरीके से चीजों को उलझाने का काम लगातार किया जा रहा है। जो चले हुए संस्थान हैं उन्हें बंद करना, जिन प्रोजेक्ट के टेंडर हो गए थे उन्हें रोकना उसका बजट वापस मांगना, चलते काम रोकना वर्तमान सरकार का प्रिया शगल हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें