फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जगत सिंह नेगी बोले- ऐतिहासिक होगी रैली, भीड़ कितनी होगी और केंद्र से कौन आएगा यह तय नहीं

अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Dec 2025 06:12 PM IST

11 दिसंबर को मंडी के पड्डल मैदान में होने जा रही प्रदेश सरकार के तीन वर्षों की रैली यानी जन संकल्प सम्मेलन में कितने लोग आएंगे और केंद्र से कौन आएगा यह तय नहीं। लेकिन कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का कहना है कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। आज पड्डल मैदान में तैयारियों का जायजा लेने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवाल के जबाव में जगत सिंह नेगी ने सिर्फ इतना कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। इससे पहले इतनी भीड़ पड्डल में कभी नहीं उमड़ी होगी जितनी इस बार आएगी। लेकिन आएगी कितनी, यह तय नहीं है। वहीं, केंद्रीय नेतृत्व के आने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में नेगी ने कहा कि दिल्ली में अभी सत्र चल रहा है इसलिए वहां से वे लोग तो आएंगे जो प्रदेश कांग्रेस के साथ जुड़े हैं लेकिन उसके अलावा और कौन होंगे, यह अभी तय नहीं है। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चल रहे विवाद को लेकर नेगी ने पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि जयराम के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। सदन में सभी को बोलने का अधिकार होता है। हम जब भी जयराम ठाकुर को आईना दिखाते हैं तो वे इस पर विवाद खड़ा कर देते हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि वंदे मातरम सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के सम्मेलन में गाया गया था। भाजपा ने न कभी वंदे मातरम गया और न ही उन्हें इसका ज्ञान था। आज वही भाजपा वंदे मातरम पर वोट की राजनीति कर रही है जोकि शर्मनाक है। जिन लोगों ने कभी आजादी के आंदोलन में साथ नहीं दिया वही आज तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं, इससे बड़ी विडम्बना और कोई नहीं हो सकती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें