फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एचआरटीसी चालक-परिचालक से मारपीट व वर्दी फाड़ने के आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

बस स्टैंड मंडी में बीते बुधवार रात एचआरटीसी के चालक और परिचालक के साथ मारपीट और गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। दिल्ली से मनाली जा रही परमाणु डिपो की बस जब रात करीब 1 बजे चाय-पान के लिए मंडी बस स्टैंड पर रूकी तो नशे में धुत दो युवकों ने बस में सवार यात्रियों से आधार कार्ड दिखाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि चालक और परिचालक ने जब युवकों को सवारियों को परेशान करने से रोका तो दोनों ने उनके साथ मारपीट कर दी और वर्दी तक फाड़ दी। एचआरटीसी चालक भास्कर गौतम और परिचालक ललित कुमार परमाणु डिपो की बस लेकर दिल्ली से मनाली की ओर जा रहे थे। मंडी बस स्टैंड में बस रूकने के दौरान दो युवक बस में चढ़ गए और यात्रियों से आधार कार्ड मांगने लगे। जब यात्रियों ने उनके पास आधार कार्ड न होने की बात कही तो दोनों युवक उनके साथ उलझ पड़े और हाथापाई करने लगे। परिचालक भास्कर गौतम के अनुसार यात्रियों ने घबराकर इस बारे में उन्हें सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब चालक और उन्होंने युवकों को ऐसा करने से रोका तो दोनों नशे में धुत युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी। इस घटना में चालक और परिचालक दोनों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक-परिचालक की शिकायत पर दोनों आरोपियों को रात को ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पहले भी मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। उधर, इस घटना पर एचआरटीसी परिचालक यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित ठाकुर ने कहा कि यूनियन डीसी और एसपी मंडी को ज्ञापन सौंपेगी। यदि एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो एचआरटीसी की कोई भी बस बस स्टैंड के भीतर प्रवेश नहीं करेगी। वहीं, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें