फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा ने जरूरमंदों के साथ मनाया जयराम ठाकुर का जन्मदिन

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा ने जयराम ठाकुर का जन्मदिन दो आश्रमों में रह रहे बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने इन बच्चों और कुछ अन्य जरूरमंदों को लगभग 100 कंबल भी बांटे। अजय राणा ने नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट और पूर्व पार्षद विशाल ठाकुर के साथ तल्याहड़ और बाड़ी गुमाणू आश्रमों का दौरा किया। उन्होंने यहां रह रहे बच्चों से मुलाकात की और उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के बाद उन्हें कंबल बांटे। अजय राणा ने जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने विकास की जो गाथा लिखी है वो अविस्मरणीय है। जब से प्रदेश का गठन हुआ था तभी से मंडी जिला की यह मांग थी कि इस जिला को प्रदेश का नेतृत्व करने का मौका मिले। स्व. ठाकुर कर्म सिंह और स्व. पंडित सुखराम जैसे दिग्गज नेता इस दौड़ में रहे लेकिन कभी उस शिखर तक नहीं पहुंच पाए। अंततः जयराम ठाकुर ने उस शिखर पर पहुंचकर मंडी जिला की इस मंाग को पूरा किया है। जयराम ठाकुर ने मंडी जिला और पूरे प्रदेश में विकास की नई ईबारतें लिखी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश को भविष्य में एक बार फिर से जयराम ठाकुर का नेतृत्व मिलेगा और प्रदेश में विकास के क्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें