फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: औट सुरंग में पानी का भारी रिसाव, यात्रियों में डर का माहौल

अंकेश डोगरा Updated Thu, 14 Aug 2025 06:47 PM IST

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मंडी कुल्लू के मध्य औट ट्रैफिक टनल में भारी रिसाव हो रहा है। यहां हालात झरने बन गए। जगह जगह बरसात के पानी का रिसाव हो रहा है। रिसाव के कारण शार्ट सर्किट न हो, इसलिए बिजली भी बंद करनी पड़ी है। जिस कारण आजकल यह सुरंग बेहद डरावनी लगने लगी है। जिस कारण आजकल यह सुरंग बेहद डरावनी लगने लगी है। रोजाना हजारों यात्री वाहन व फल सब्जी के वाहन इससे गुजर रहे है। इस अंधेरी टनल से हर गुजरने वाले को इस सुरंग में भगवान याद आने लगते है। लोग इस सुरंग के करीब 3 किलोमीटर के सफर को खतरनाक मान रहे है। लोगों को डर है कि यह सुरंग धंस न जाए। लोगो को मजबूरी में इस सुरंग से सफर करना पड़ रहा है। मंडी-चंडीगढ़-दिल्ली जाने वाली बड़ी पर्यटक बसों सहित हर प्रकार के वाहन यहीं से गुजर रहे हैं। टनल से गुजरने बाले स्कूटी सवार अजय ने बताया कि टनल दोपहिया वाहनों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, टनल में बिजली भी नहीं है। इस टनल से गुजरती बार डर लग रहा है। बालीचौकी निवासी दिवान ठाकुर ने बताया कि टनल सफर के लिए अंधेरी व डरावनी हो गई है। टनल में इतना ज्यादा रिसाव हो रहा है कि सफर करती बार गाडी के वाईपर चलाने पड़ रहे हैं। औट पंचायत के उपप्रधान श्याम वैद्य ने बताया कि औट टनल सफर के लिए असुरक्षित है कभी भी बडी घटना घट सकती है। व्यापार मंडल औट के प्रधान खुशी राम शर्मा, विनोद सिंह चावला, रविंद्र सिंह, नेत्र, मारकंडा टैक्सी आपरेटर यूनियन के प्रधान डोला सिंह महंत, प्रकाश अरोरा, राजू धागा, आदि ने बताया कि और ट्रैफिक टनल से सफर करना खतरे से खाली नहीं है यहां पर पहले भी कई दुर्घटना हो चुकी है और कई लोगों ने अपनी जान गवां दी है। उन्होंने भारी रिसाव होने के कारण टनल के धंसने की आशंका जताई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि 2023 की बाढ़ में टूटे हुए औट पुल को फिर से बनाया जाए। इसके साथ ही पुराने औट-लारजी मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में बहाल किया जाए ताकि अगर टनल में कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो यह पुराना मार्ग एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें