फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विश्व शांति, मानवता की भलाई और नामधारी पंथ की चढ़दी कला हुआ हवन

वर्तमान नामधारी मुखी श्री सतगुरु दलीप सिंह की पावन कृपा और आशीर्वाद से नामधारी संगत मंडी ट्रस्ट राम नगर मंडी में आयोजित 40 दिवसीय जप प्रयोग 2025 का सफलतापूर्वक समापन वीरवार को हुआ। इस 40 दिवसीय प्रयोग के दौरान नामधारी संगत मंडी ने विश्व शांति, मानवता की भलाई और नामधारी पंथ की चढ़दी कला के लिए सामूहिक रूप से एक विशेष हवन का आयोजन किया। इस हवन में 108 चंडी दी वार के पाठ कर संगत ने आराध्य ईश्वर से समाज में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के लिए भावपूर्ण प्रार्थना की। यह पवित्र जप प्रयोग 7 सितंबर 2025 को श्री सतगुरु के आदेशानुसार आरंभ किया गया था, जो प्रतिदिन प्रातः 3 बजे से 5 बजे तक बड़ी श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न होता रहा। समापन अवसर पर संगत में गहरी श्रद्धा और उल्लास का वातावरण रहा। कार्यक्रम के दौरान नामधारी समुदाय के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे जिन्होंने इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें