फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: महामाया मंदिर लडभड़ोल के प्रांगण में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

महामाया मंदिर लडभड़ोल के प्रांगण में कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से शुक्रवार से 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर से लेकर पूरे लडभड़ोल बाजार तक एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महामाया मंदिर लडभड़ोल के प्रधान विजय कांत शर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ स्थापना के साथ किया गया। कथा का प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा। पहले दिन वृंदावन धाम से पधारे कथा ब्यास डॉ. नंद नंदन महाराज ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का महत्व समझाया। उन्होंने अपने प्रवचनों में बताया कि यह कथा न केवल हजारों पापों से मुक्ति दिलाती है, बल्कि मन को शांति और आत्मिक सुख प्रदान करती है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए और कथा का श्रवण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें