फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एसपीयू में 14 पाठ्यक्रमों की 600 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू, 2600 अभ्यर्थी ले रहे भाग, 12 जून को घोषित होगा परिणाम

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाएं रविवार से शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित 14 पाठ्यक्रमों की 600 सीटों के लिए आयोजित इन परीक्षाओं में करीब 2600 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। प्रवेश परीक्षाएं 5 जून तक चलेंगी। एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रमों के अलावा बीबीए और बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को 26 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून को प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद 6 जून को आंसर-की जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 7 जून से 9 जून तक आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद 12 जून को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम भी जल्द घोषित किया जाएगा, ताकि नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें