फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: दिल्ली की आवोहवा में प्रदूषण, पर्यटकों ने किया हिमाचल का रुख

दिल्ली में इन दिनों लोगों का दम घुट रहा है। कारण, वहां लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण स्वच्छ वातावरण में हो रही कमी। बारिश न होने के कारण दिल्ली और एनसीआर सहित उत्तरी भारत में ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि उत्तरी भारत के बहुत से लोगों ने अब देवभूमि हिमाचल की तरफ अपना रुख कर लिया है। कोई विकेंड के बहाने यहां पहुंच रहा है तो कोई क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के। लेकिन दिल्ली से आने वाले लोग स्पष्ट रूप से अपना दर्द बयां कर रहे हैं। दिल्ली निवासी अभिनव, राजेंद्र और आकाश शर्मा ने बताया कि दिल्ली में इन दिनों हालात ठीक नहीं है। यह कोई इस बार की ही बात नहीं, यह समस्या वर्षों से लगातार ऐसे ही बनी हुई है और अब तो वे इसके आदि भी हो चुके हैं। यह बात सही है कि छुट्टियों का मौका मिलते ही हम दिल्ली से बाहर जाना चाहते हैं। हिमाचल का साफ वातावरण सभी को पसंद है और यहां आना भी अच्छा लगता है। यहां साफ सुथरे माहौल में अपनी छुट्टियां मना पा रहे हैं, इससे राहत भरी बात और कोई नहीं हो सकती। मंडी जिले के पंडोह डैम के पास बने माता बगलामुखी रोपवे पर पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आरटीडीसी के रेजिडेंट मेनेजर कुश वैद्य ने बताया कि पहले रोजाना 150 से 200 टूरिस्ट ही रोपवे पर ट्रेवल कर रहे थे लेकिन अब रोजाना 400 से 500 टूरिस्ट रोपवे की राइड का आनंद उठा रहे हैं। इसमें अधिकतर टूरिस्ट उत्तरी भारत के हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें