फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: गांव रोपा, ठाठर, हवानी, बनलोहारड़ी में 8 दिनों से पेयजल संकट

गांव रोपा, ठाठर, हवानी और बनलोहारड़ी में पिछले आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या पंप हाउस में बार-बार हो रही बिजली की सर्विस तार की चोरी के कारण उत्पन्न हुई है। पंप हाउस खड के किनारे स्थित है और वहां रात के समय कोई चौकीदार या पंप ऑपरेटर नियुक्त नहीं है। चोर अब तक चार बार तार काटकर ले जा चुके हैं, जिससे हर बार 10-12 दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल सीसी कैमरे लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। वे सरकार और विभाग से मांग कर रहे हैं कि पंप हाउस पर रात में चौकीदार या पंप ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके। स्थानीय लोगों में रामलाल, जगदीश चंद, प्रदीप कुमार, नानक चंद, संजय कुमार, भूमि सिंह, चेत सिंह, बंटी, संतोष कुमार, लालू राम, बख्शी राम, रमेश कुमार वर्मा और हंसराज ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल ग्रामीण हैडपंप और प्राकृतिक स्रोतों से पानी भरने को मजबूर हैं। जलशक्ति विभाग बलद्बाड़ा के सहायक अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले केबल चोरी हुई थी और शीघ्र नई केबल लगाकर पानी की सप्लाई बहाल की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें