फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पेंचक सिलाट एसोसिएशन की मंडी जिला कार्यकारिणी गठित, प्रकाश चंद बने अध्यक्ष

Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 03:41 PM IST

पेंचक सिलाट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को चार वर्षों के लिए (सत्र 2025 से 2029) भ्युली मंडी में आयोजित किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जिला मंडी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सतिंतर कुमार की मौजूदगी में मंडी जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन कि कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। नवचयनित कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रकाश चंद, चेयरमैन डॉ. केपी शर्मा, महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस वैद्य, उपाध्यक्ष, बृज लाल चौहान, विशाल ठाकुर, राकेश कुमार, शेष राम, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष दैवग्य अवस्थी, कार्यकारिणी सदस्य रोहन, विजय कुमार और जीवन चौहान का चुनाव किया गया। मंडी जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के नवचयनित अध्यक्ष प्रकाश चंद ने मंडी जिला खेल विभाग के पर्यवेक्षक सतिंदर कुमार का धन्यवाद किया व नवचयनित कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने के लिए धन्यवाद दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें