फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अधिकारियों के बैठक में न आने और फोन न उठाने से खफा जिला परिषद के सदस्य

जिला परिषद ने जिला भर में मनरेगा के एडिशनल सेल्फ के तहत 25069 कार्यों के लिए 382.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। आज जिला परिषद भवन के सभागार में संपन्न हुई बैठक में जिला भर से आए जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की बात रखी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा ने की। बैठक उपरांत मीडिया से बातचीत में पाल वर्मा ने बताया कि मनरेगा के एडिशन सेल्फ के तहत और आपदा के कारण जो नुकसान हुआ है उनके कार्यों के लिए विभिन्न सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की बात रखी थी। इन सभी कार्यों को हाउस की सहमति से मंजूरी प्रदान की गई है। वहीं, जिला परिषद के सदस्यों ने कुछ अधिकारियों के बैठक से नदारद रहने और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के फोन आदि न उठाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा ने कहा कि कुछ अधिकारियों का इस बैठक के प्रति रवैया नकारात्मक है। बार-बार आदेश देने के बाद भी ऐसे अधिकारी बैठक में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का यह रवैया बर्दाशत के काबिल नहीं है। प्रदेश सरकार को भी ऐसे अधिकारियों के बारे में कार्रवाई करने को कहा गया है ताकि वे चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें। बैठक में जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश, एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह और जिला पंचायत अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें