फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगेंद्रनगर के प्राचीन विष्णु मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

अंकेश डोगरा Updated Sun, 25 May 2025 05:15 PM IST

जोगेंद्रनगर उपमंडल के बाग गदियाड़ा स्थित लगभग 150 वर्ष पुराने प्राचीन विष्णु मंदिर में आयोजित धार्मिक उत्सव में मंडी, शिमला और कांगड़ा के गायक कलाकारों ने दमदार प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। जोगेंद्रनगर के गायक कलाकार संजीव सुकोश ने मेरी मां के बराबर कोई नहीं, मुरादें पूरी कर दें भजन गाकर वार्षिक उत्सव में मौजूद दर्शकों को झूमाया। मंडी जिला से संबंध रखने वाले गायक कलाकार विकास शर्मा ने मां के मंदिर में जाणा, ओ मां भजन गाकर श्रद्धालुओं को नचाया। वार्षिक उत्सव की आयोजित भजन संध्या के मुख्य गायक कलाकार रावत ने शिरडी वाले साईं बाबा, तून मुझे बुलाया शेरा वालिए आदि भजन गाकर भजन संध्या में चार चांद लगाए। मंदिर परिसर में आयोजित माँ भगवती का विशाल जागरण में सैंकड़ों भक्तों ने शीश नवाजा। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पहली प्रो वाईस चांसलर प्रो अनुपमा सिंह ने धार्मिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर शीश नवाजा। अपने संबोधन में प्रो अनुपमा सिंह ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से हमारी संस्कृति पर आम लोगों को जानकारी मिलती है। उन्होंने प्राचीन मंदिर में आयोजित धार्मिक उत्सव के सफल आयोजन पर मंदिर कमेटी के प्रधान प्रो. संजीत सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सांस्कृतिक जागरूकता का माध्यम हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी सहायक है। इस जागरण की विशेष शोभा तब और बढ़ गई जब ’माँ ज्वालाजी मंदिर’ के पुजारी परिवार से गणेश शर्मा ने माँ ज्वालाजी की पावन ज्योति के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। खडियार पंचायत के प्रधान कैप्टन मस्त राम’ विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। नए अन्न का चढ़ावा’ चढ़ाकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें