फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर में कांग्रेस का दबदबा, प्रशांत ठाकुर बने बीडीसी अध्यक्ष

विकास खंड चौंतड़ा में बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर के बेटे प्रशांत ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी दलीप को 15 वोटों के बड़े अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सोमवार को विकास खंड चौंतड़ा कार्यालय में पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में कुल 20 बीडीसी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रशांत ठाकुर को 15 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार दलीप को केवल पांच वोटों से संतोष करना पड़ा। उधर, उपाध्यक्ष पद के लिए तुलाह वार्ड से अशोक कुमार निर्विरोध चुने गए। चुनाव परिणाम सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई और सभी 20 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें