राज्य स्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आए आदेशों को जल्द से जल्द लागू करने की गुहार लगाई है। आज डीसी मंडी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजने के बाद मीडिया से बातचीत में राज्य स्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भुट्टू राम ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले के मद्देनजर शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि प्रदेश के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष सुनिश्चित की जा सके।