फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी शहर का पहला बुक कैफे जनता को समर्पित, मिलेगी सुविधा

मंडी शहर के इंदिरा मार्केट के बीचोंबीच स्थित घंटाघर में आज से चाय के साथ पढ़ाई भी कर सकेंगे। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मंडी शहर पहले बुक कैके का शुभारंभ किया। इस बुक कैफे का नाम द मांडव बुक कैफे रखा गया है। यहां बैठने के लिए फर्नीचर और पढ़ने के लिए किताबें पहुंच चुकी हैं। बुक कैफे में कई महान हस्तियों की किताबों को रखा गया है। द माडव बुक कैफे को लेकर शहर के वरिष्ठ नागरिक कई दिनों से मांग कर रहे थे। ऐसे में आज से उन्हें यहां बैठकर इतिहास को जानने संबंधी सारी जानकारी किताबों के साथ मिलेंगी। इससे अब जिला पुस्तकालय में विद्यार्थियों को लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। वह इंदिरा मार्केट स्थित घंटाघर में भी पढ़ाई कर सकते हैं। शुभारंभ पर महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि करीब 50 साल पहले भी घंटाघर में पुस्कालय था और जनता की मांग पर फिर से खोला गया है। इसकी समयसारिणी जल्द जारी की जाएगी। आम जनता की सुविधा के लिए यह पुस्तकालय खोला गया है। आयुक्त नगर निगम मंडी एचएस राणा ने कहा कि इस बुक कैफे को बनाने के लिए नगर निगम एक साल से मंथन कर रहा था। इसे धरातल पर उतारने के लिए कई समुदाय से बातचीत की गई। साहित्यकारों व अन्य से सुझाव लिए गए। इसके बाद ही इसे घंटाघर में चलाया गया। इसे चलाने में सभी का सहयोग मिला और आज यह जनता को समर्पित हो गया है। बता दें, मंडी शहर में पुस्तकालय में बैठने के लिए कुर्सियां कम होने के चलते सुबह ही यह बुक हो जाती हैं। ऐसे में पढ़ने के लिए विद्यार्थियों व अन्य को उचित स्थान नहीं मिल पाता है। शहर के बीचोंबीच अब एक नया स्थान पढ़ाई के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें