फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने रखी मंडी के नए कोर्ट कॉम्पलेक्स की आधारशिला

छोटी काशी मंडी में लगभग 152 करोड़ की लागत से बनने वाले नए ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति सूर्यकांत ने आज विधिवत रूप से शिलान्यास किया। उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 9.6 हेक्टेयर में बनने वाले इस कोर्ट कॉम्पलेक्स में आधुनिक सुविधाएं होंगी। इस परिसर की योजना इस प्रकार तैयार की गई है कि न्यायिक गतिविधियों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित और कुशल तरीके से हो सके। पूरे परिसर का मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र एक केंद्रीय कोर्टयार्ड के आसपास विकसित किया गया है, जिसके चारों ओर अपीलेट कोर्ट, अन्य अदालतें और वकीलों के ब्लॉक स्थित होंगे। संवेदनशील मामलों को ध्यान में रखते हुए जुवेनाइल और वल्नरेबल विटनेस कोर्ट्स के लिए भी एक अलग ब्लॉक बनाया जाएगा। यहाँ बच्चों, महिलाओं और अन्य संवेदनशील गवाहों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के न्यायिक प्रक्रिया में भाग ले सकें। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस परिसर में अतिरिक्त कोर्ट ब्लॉक के लिए भी स्थान आरक्षित रखा गया है, जिससे आने वाले वर्षों में न्यायालयों का विस्तार आसानी से किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें