फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सीए संजीव चौहान और सीए नरेश बिष्ट ने सराहा बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने इसे देश के लिए ऐतिहासिक बताते हुए इसकी व्यापक सराहना की है। सीए संजीव चौहान ने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वहीं सीए नरेश बिष्ट ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए किए गए विशेष प्रावधान आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और इन क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। दोनों विशेषज्ञों ने कहा कि कई आवश्यक वस्तुओं पर करों में राहत दिए जाने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहन मिलने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और समग्र रूप से देश की विकास गति को नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें