फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर के अथर्व राणा ने 98.29 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश भर में हासिल किया नौवां स्थान

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर की कुठेहड़ा पंचायत के पंजालतर गांव के मेघावी विद्यार्थी ने 98.29 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश भर में नौवां स्थान हासिल किया है। शहर के ब्रिजमंडी स्थित असेंट पब्लिक स्कूल के इस हौनहार विद्यार्थी ने 700 में से 688 अंक हासिल कर प्रदेश भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। वीरवार को असेंट पब्लिक स्कूल के इस मेघावी विद्यार्थी की उपलब्धी की जानकारी देते हुए स्कूल के प्रबंध निदेशक एवं प्रधानाचार्य लक्की ठाकुर ने बताया कि बीते साल भी स्कूल की मेघावी छात्रा रवनीत कौर ने भी दसवीं की परीक्षा में 688 अंक हासिल कर नौवां स्थान हासिल किया था और अब स्कूल के हौनहार छात्र अथर्व राणा ने 98.29 प्रतिशत अंक हासिल कर बोर्ड की परीक्षा में नौवां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। इधर बेटे की उपलब्धी पर स्कूल पहुंचे पिता नागदेव राणा माता सोनिका ने बताया कि स्कूल में अध्यापक और घर में अभिभावकों के कठिन परिश्रम से आज उनके बेटे ने बोर्ड की परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। इससे पहले स्कूल पहुंचने पर अथर्व राणा की उपलब्धी पर उपस्थित शिक्षकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और अथर्व राणा की इस उपलब्धी पर खुशी जाहिर करते हुए अभिभावकों को भी बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें