फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एबीवीपी का आरोप, मेस में मिल रहा घटिया खाना, सुनवाई न होने पर दिया धरना

छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वल्लभ महाविद्यालय मंडी के परिसर में धरना प्रदर्शन करके प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष करण ठाकुर और उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि कालेज में जो अव्यवस्थाएं हैं उन्हें लेकर चार से पांच बार प्रबंधन को अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बॉयज होस्टल की जो मैस है उसमें घटिया क्वालिटी का खाना परोसा जा रहा है जिस कारण छात्रो ने बीते दो महीनों से मैस का बहिष्कार कर रखा है। जो मैस संचालक है वह छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। मैस का दोबारा से टेंडर करने की मांग उठाई गई थी लेकिन उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। अभी तक छात्र बाहर खाना खाने को मजबूर हैं। कालेज की जो लाइब्रेरी है उसमें बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालयों में सफाई और हाथ धोने का कोई प्रावधान नहीं है। गर्ल्स के लिए अलग से कॉमन रूम की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इन्होंने कॉलेज प्रबध्ंान को चेतावनी दी है कि अगर इनकी इन मांगों को नहीं माना गया तो आने वाले समय में ये कॉलेज को ही ताला लगा देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें