फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर में खड्ड में नहाने उतरे व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

जोगिंद्रनगर में खड्ड में नहाने उतरे एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संदीप कुमार आयु 47 निवासी ढेलू के रुप में हुई है। अपने दोस्त के साथ सैंथल पंचायत के मचयालू खड्ड में बुधवार करीब 11 बजे पंहुचा था। यहां पर डूबने की आंशका पर जब आस पास के लोगों ने खड्ड से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में जोगिंद्रनगर अस्पताल में 108 एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया। जहां पर आपात सेवाओं में तैनात डा अंकित ने मौत की पुष्टि कर दी है। समाचार लिखे जाने तक जोगिंद्रनगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाना शुरू कर दिया है। उधर, थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा मृतक को परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें