फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नशे के खिलाफ 155 ने लगाई दौड़, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जमकर दौड़े

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष पर मंडी जिला पुलिस द्वारा आज ‘नशा निवारण व तम्बाकू निषेध विषय पर शिवरात्रि हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन को एसपी मंडी विनोद कुमार ने सेरी मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में 155 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को नशे जैसी कुराीति से दूर रखकर एक स्वस्थ जीवन जीने की तरफ प्रेरित किया जाए। इसके लिए मंडी जिला पुलिस भी पूरी तत्परता से काम कर रही है। पुरुषों के लिए आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में औट के रमेश कुमार ने पहला, बिलासपुर के अनिश चन्देल ने दूसररा तथा शिमला के अंशुल थापा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन्हें क्रमशः 21,000, 15,000 तथा 11,000 रुपये के नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग के लिए 11 किलोमीटर की हाफ मैराथन में ज्योति वाला ने पहला, गार्गी शर्मा ने दूसरा तथा सविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमशः 15,000, 11000 और 7,000 रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 14 से 16 आयु वर्ग में हरिंद्र राज ने पहला, तनिश ने दूसरा तथा कार्तिक ने तीसरा, 14 से 16 आयु बालिका वर्ग में नेहा देवी ने पहला, दानेश्वरी ने दूसरा तथा स्मृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 से 60 आयु वर्ग में मदन सिंह ने पहला, तारा चन्द ने दूसरा तथा सुख राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में गोपाल ठाकुर.ने पहला, दीना नाथ ने दूसरा तथा सुरेन्द्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा क्रमशः 3500, 2500 और 1500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों को भावी पीढ़ी के लिए बेहतरीन बताया। इस अवसर पर एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश कुमार, डीएसपी धर्मपुर संजीव कुमार, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सीएल मेहरा एंड संज, मांडव ऐयर इंडस्ट्रीज और चच्योट निधि लिमिटेड के प्रतिनिधि और सदस्य भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें