फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिवाली की तरह जोगिंद्रनगर में दिखा रामभक्तों में उत्साह, निकाली भव्य शोभायात्रा

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही जोगिंद्रनगर में रामभक्तों ने दिवाली मनाकर खुशियां मनाईं। शहर से लेकर गांव तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम का जलाभिषेक कर रामभक्तों ने अपने उत्साह का इजहार किया। शहर की सनातन धर्मसभा मंदिर में अखंड रामायण का भोग डालने के बाद प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान हुआ। पुराने पीएनबी के समीप राजीव बहल, अमित शर्मा और सोनू की अगुवाई में भंडारा लगाया गया। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष अजय धरवाल की अगुवाई में 108 किलो दूध की खीर बांटी गई। पेट्रोल पंप के नजदीक मां छिन्नमस्तिका समिति के कार्यकर्ता मोहित लटावा, राजेश भंगालिया, विष्णु शर्मा और संजय शर्मा ने 151 किलो केसर का दूध रामभक्तों को पिलाया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में भगवा ध्वज के साथ रैली निकाली। विधायक प्रकाश राणा और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने समूचे उपमंडल में लगे भंडारों का प्रसाद ग्रहण कर बधाई दी। हिमालयन नर्सिंग कॉलेज में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की मूर्ति की स्थापना कर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने खुशियां मनाई। श्रीराम कलामंच ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें