फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- वोट चोरी तो हिमाचल में हुई, उपचुनाव में हुई धांधली

Fri, 26 Sep 2025 05:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में 'वोट चोरी' अभियान चलाए हुए हैं वहीं, हिमाचल प्रदेश में इसका सबसे पहला उदाहरण सामने आया है। कांग्रेस पार्टी का लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी विश्वास नहीं है। इसलिए अगर सही मायने में वोट चोरी हुई है तो हिमाचल में हुई है। हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव में सरकारी व्यवस्थाओं के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आचार संहिता के दौरान कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के जरिए 65 से अधिक महिला मंडलों को पैसा आबंटित किया गया। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को आरटीआई के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त होने के बाद वे अब स्वयं हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस प्रकरण पर सवाल खड़े करने पर मुख्यमंत्री ने उत्तर नहीं दिया था, लेकिन अब आरटीआई से जानकारी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वोट चोरी का जीता-जागता उदाहरण इस प्रकरण के तौर पर हिमाचल प्रदेश में सामने आया है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें