स्वर्गीय रांझा राम वेल्फेयर सोसायटी की ओर से एक्ट ह्यूमन एनजीओ के सहयोग से सरकाघाट में निशुल्क शिविर के माध्यम से 15 लोगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री रंगीला राम राव और इंदिर गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के एमएस डाॅ. राहुल राव ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डाॅ. राहुल राव ने बताया कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे लोग थे जिन्हें कृत्रिम अंगों(टांगों)की जरूरत थी। उनकी इसी जरूरत को पूरा करने के लिए बीती 23 मार्च को सभी को सरकाघाट बुलाकर कृत्रिम टांगों के नाप लिए गए थे। उसी आधार पर इनका निर्माण किया गया और आज इन्हें सभी को लगा दिया गया है। डाॅ. राहुल ने कहा कि स्व. रांझा राम वेल्फेयर सोसायटी का यही उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। इस मौके पर अनिल शर्मा, अतुल राठौर,डाॅ. बालम, योगराज, अखिल गुप्ता, रमेश सस्वाल, सचिन वर्मा, संजय गुप्ता और हितेश कौशल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।