हिमाचल किसान सभा लोकल कमेटी बालीचौकी ने किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा के अध्यक्षता में आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत कांढा का दौरा किया। ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर लोगों के घरों और जमीन का नुकसान हुआ है। लगभग 26 घर पूर्ण और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सैकड़ों बीघा जमीन तबाह हुई है। सेब टमाटर और मक्की की फसल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सड़क बंद होने के कारण हजारों पत्तियां सेब की सड़ चुकी है। लगभग 30 दिनों से लगातार क्षेत्र में बिजली और नेटवर्क गुल है। अभी भी बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई और पूरा क्षेत्र अंधेरे में है। ग्राम पंचायत खानी, कांडा ,खून, खालवाहन, थाटा, सुधारनी, बूंग में बिजली नहीं पहुंच पाई है। अभी तक राजस्व विभाग के अधिकारी हर पंचायत में नहीं पहुंचे हैं। इन सब मसलों को लेकर किसानसभा आने 15 सितंबर 2025 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक)को आपदा मांग पत्र सौंपेगी। प्रतिनिधि मंडल में महेंद्र राणा ,धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, मेघ सिंह पालसरा सहित कई लोग उपस्थित थे।