फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ हो रहा करसोग का सड़क नेटवर्क

राज्य सरकार द्वारा सड़क अवसंरचना को सुदृढ़, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए प्रभावी सड़क विकास नीति अपनाई जा रही है। ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों तक आधुनिक तकनीक पर आधारित बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण (पीएमजीएसवाई-3) में करसोग क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में आधुनिक तकनीक एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) का प्रयोग किया जा रहा है। करसोग क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण सड़कों का पुनर्निर्माण एफडीआर तकनीक के माध्यम से किया गया है। इनमें लगभग 17 किलोमीटर लंबी खील से भगालू सड़क, 11 किमी लंबी खील से कुफरी माहूंनाग, चलोग से बगैला लगभग 10 किलोमीटर तथा केलोधार से स्यांज सड़क लगभग 15 किलोमीटर शामिल है। इन सभी सड़कों के पुनर्निर्माण पर लगभग 44.50 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे है। इन सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हुई है तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें