फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी के चैलचौक में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर बरसीं कंगना रणौत

मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत का कहना है कि हिमाचल से कांग्रेस की भ्रष्टाचार और कुराजनीति वाली सरकार को अब हटाने का समय आ गया है। यह बात उन्होंने मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले चैलचौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले कंगना ने चैलचौक बाजार में रोड शो भी किया। उनके साथ पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। कंगना रणौत ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू यह बयान देते हैं कि उन्होंने हिंदुत्ववादी प्रदेश में अपनी सरकार को स्थापित किया है। इससे ही स्पष्ट हो जाता है कि उनकी हिंदुत्व को लेकर क्या सोच है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ एक ही गारंटी चल रही है और वह है मोदी की गारंटी। मोदी सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया है। कंगना ने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई और प्रदेश सरकार हर जगह यही रोना रोती रही कि केंद्र ने कुछ नहीं दिया। जबकि जयराम ठाकुर ने मीडिया के माध्यम से बताया कि प्रदेश को जो भी मदद मिली है वो केंद्र सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल बेटियों के अपमान को नहीं सहेगा और इसका हर हाल में बदला लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें