फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कंगना रणौत बोलीं- प्रदेश को केंद्र से अब तक मिल चुका है 10 हजार करोड़

सांसद कंगना रणौत ने कहा कि केंद्र सरकार से सूबे की सरकार को उनकी सहूलियत के हिसाब से केंद्र से पैसा मिलने वाला नहीं है। केंद्र में 2014 से पहले रही सरकारों ने हमेशा हिमाचल को नजरअंदाज किया है, जबकि पीएम मोदी अब तक विभिन्न किस्तों के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये दे चुके हैं। केंद्र की ओर से मिल रही इस मदद के लिए हिमाचल सरकार को पीएम मोदी व केंद्र सरकार के प्रति कृतज्ञता का भाव होना चाहिए। न कि इस सहायता पर कोई टिप्पणियां करनी चाहिए। अगला सीएम चेहरा को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद कंगना ने कहा कि अब उन्हें समझ आ गई है कि राजनीति में समाजसेवा के अलावा और कुछ नहीं है। यहां व्यक्तिगत होने पर पीड़ा के अलावा और कुछ भी नहीं मिलता है। पार्टी हाईकमान के हर कार्य को करने में वह पूर्ण रूप से सक्षम हैं। अपनी इस योग्यता का परिचय वह बचपन से लेकर आज दिन तक देती आई हैं। आपदा में गैर मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर कंगना ने कहा कि हिमाचल में हीन भावना के ग्रस्त कुछ लोग उनके बारे में जनता को भड़काने में लगे हुए हैं। जबकि वह आज दूसरी बार आपदा के दौरान मंडी क्षेत्र की जनता के बीच पहुंची हैं। इस मौके पर सांसद कंगना ने पीएम मोदी के की ओर से किए गए कार्यों की भी जमकर सराहना की और कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार की योजना एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से आह्वान भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें