फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: झूंगी स्कूल में 'अगेंस्ट चिट्टा' जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 02:33 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झूंगी में बुधवार को नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'अगेंस्ट चिट्टा' अभियान के तहत वन विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और इको क्लब के स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर और आसपास रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी प्रधानाचार्य अश्वनी गुलेरिया ने वन विभाग के वन रक्षक भाग चंद और वन मित्र राजकुमारी का स्वागत कर की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा हैं। ऐसे में सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण और वनों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वन रक्षक भाग चंद ने विद्यार्थियों को 'अगेंस्ट चिट्टा' अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया और पौधारोपण के पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी एवं प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा लालचंद, अंग्रेजी प्रवक्ता धर्मिला, इको क्लब प्रभारी एवं जीव विज्ञान प्रवक्ता मृणालिनी, छैमा देवी तथा कुशलचंद सहित विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें