फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, पंडोह में दी श्रद्धांजलि

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को पंडोह में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवा के कार्यों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बदार ज़ोन कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, टेक चंद, नगिना ठाकुर, गोपाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने वीरभद्र सिंह के राजनीतिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रदेश की राजनीति का जननेता बताया। द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के आदर्शों, जनसेवा की भावना और विकास की सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें