फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने जाना जीएसटी के बदलावों के बारे में

22 सितंबर से देश भर में जीएसटी 2.0 लागू होने जा रहा है। इससे समाज के हर वर्ग को राहत मिलने वाली है। लेकिन इन सुधारों को किस तरह से सही ढंग से लागू करना है, उसकी जानकारी हर वर्ग को होना जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग की ओर से अपने कर्मचारियों को इस संदर्भ में प्रशिक्षण दिया गया। राज्य कर एवं आबकारी की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर ने जीएसटी सुधारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पूनम ठाकुर ने बताया कि पहले जीएसटी में 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत के टेक्स स्लैब थे, लेकिन अब सिर्फ 5 और 18 प्रतिशत वाले स्लैब ही रखे गए हैं। जो लग्जरी प्रॉडक्ट हैं उनके लिए 40 प्रतिशत का स्लैब अलग से बनाया गया है। हालांकि पहले बहुत से सेस भी लगते थे, जोकि अब हटा दिए गए हैं। समाज के हर वर्ग को इससे बड़ी राहत मिलने वाली है। इसकी जानकारी सभी को होना जरूरी है ताकि इनका सही ढंग से पालन हो सके। जल शक्ति विभाग के स्टेट ट्रेनिंग सेंटर की अधिशाषी अभियंता ई. ललिता कुमारी ने बताया कि प्रदेश भर के 200 कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग के माध्यम से जीएसटी के बदलावों को सही ढंग से लागू किया जाए और कर्मचारियों को इसकी संपूर्ण जानकारी हो, उसी उद्देश्य से सरकार के निर्देशों पर यह ट्रेनिंग दी जा रही है। 23 और 24 सितंबर को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें