फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ठाकुर बोले- संस्थानों को बदलना सरकार की संकीर्ण मानसिकता का उदाहरण

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में संस्थानों को बदलना और उन्हें बंद करना प्रदेश सरकार की संकीर्ण मानसिकता का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट शिफ्ट करने की घोषणा पर आपत्ति जताई। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में या तो संस्थानों को बंद किया है या फिर राजनीतिक लाभ से उन्हें बदला है। अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को बदलना भी उसी का एक उदाहरण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में इस यूनिवर्सिटी को तीन बार बदलने की घोषणा कर दी। पहले कहा कि यह नेरचौक में ही रहेगी। उसके बाद इसे सुंदरनगर ले जाने की कोशिश की गई लेकिन वहां जमीन उपयुक्त नहीं मिली। बाद में इसे मंडी में खोलने की बात भी चली। एक दौर ऐसा आया जब इसके लिए हमीरपुर में भी जमीन तलाशने के प्रयास हुए। अब इसे सरकाघाट शिफ्ट करने की घोषणा की गई है। जो संस्थान एक स्थान पर चल रहा है उसे बार-बार बदलने की जरूरत ही क्या है। यह प्रदेश सरकार की अस्थिरता को दर्शाता है। बेहतर होता कि सीएम सरकाघाट के लिए कुछ नई सौगातें देकर जाते तो लोग भी उनका आभार जताते, लेकिन संस्थानों को बदलना और बंद करना ही उनके हर कार्यक्रम का ध्येय रह गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें