फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छोटी काशी में पहली बार आईपीएल फैन पार्क, पड्डल मैदान में मिलेगा स्टेडियम जैसा फील

बीसीसीआई ने छोटी काशी के लोगों को आईपीएल मैच के दौरान फैन पार्क की सौगात दी है। इसके लिए पड्डल मैदान में आईपीएल फैन पार्क का निर्माण किया गया है जिसमें 9 और 10 मई को आईपीएल के तीन मैच लाइव दिखाए जाएंगे। इस फैन पार्क में लोगों को वैसा ही फील मिलेगा जैसा स्टेडियम में मिलता है। पड्डल मैदान में बनाए गए फैन पार्क के बारे में जानकारी देते हुए मंडी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि यहां 32 फीट की बड़ी स्क्रिन लगाई गई है, जिसमें तीन मैच लाइव दिखाए जाएंगे। फैन पार्क में 8 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है जहां लोग परिवार सहित आकर मैच का आनंद उठा सकेंगे। इसके अलावा बुजुर्गों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। लोगों के खाने-पीने का प्रबंध भी रियायती दरों पर किया गया है। अजय राणा ने बताया कि तीनों मैच के दौरान एक-एक लक्की ड्रॉ भी निकाला जाएगा जिसमें विजेता रहने वाले को सभी क्रिकेटर की ओर से साइन की गई टी-शर्ट को ईनाम स्वरूप दिया जाएगा। अजय राणा ने कहा कि यह पहला मौका है जब मंडी में इस तरह का आयोजन होगा। उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई का आभार जताया। साथ ही उन्होंने धर्मशाला में आईपीएल के चार मैच करवाने के लिए भी बीसीसीआई का आभार जताते हुए एचपीसीए को इसकी बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के लिहाज आज हिमाचल प्रदेश अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें