फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाचन के ढुंगाथर से उड़ेंगे मानव परिंदे, विभाग ने पैराग्लाइडिंग के लिए दी मंजूरी

Krishan Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 01:12 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन हलके के देवीदहड़ पर्यटन स्थल के नजदीक ढुंगाथर से भी अब मानव परिदें उड़ान भरेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली की सिफारिश के बाद पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने इस साइट को टेंडम और सोलो उड़ान भरने के लिए अधिसूचित कर दिया है। पंजीकृत पायलट अब इस साइट से उड़ान भर सकेंगे। इससे पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। इस साइट पर दिनभर उड़ानें होंगी। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली की टीम ने वन विभाग और पर्यटन विभाग की टीम के साथ ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का दूसरी बार सफल ट्रायल किया था। इससे पहले भी पूर्व की जयराम सरकार के समय ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया था। इसमें कुछ खामियां पाए जाने पर दोबारा से इस साइट पर ट्रायल करने के निर्देश जारी हुए थे। संस्थान की तकनीकी टीम, जिला पर्यटन अधिकारी मनोज कुमार और डीएफओ नाचन एसएस कश्यप की मौजूदगी में साइट का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। इसमें अलग-अलग समय में हवा के रुख को जांचने के साथ अन्य चीजें परखी गई थी और ट्रायल सफल रहा था। ढुंगाथर टॉप टेक ऑफ साइट रहेगा और लैंडिंग जाच्छ के समीप होगी। अधिसूचना के बाद अब इस साइट के लिए ऑपरेटर पंजीकृत किए जाएंगे। जो कि यहां टेंडम और सोलो उड़ान भरेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें