फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पंडोह के बाबा बालक नाथ मंदिर में लगा दूसरा विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

पंडोह स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम जारी है। मंदिर कमेटी की ओर से दानी सज्जनों के सहयोग से नेशनल हाईवे पर लगातार दूसरा विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर पहला भंडारा 7 अप्रैल को लगाया गया था, जबकि दूसरा भंडारा 14 अप्रैल को आयोजित किया गया। इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राजमा, कड़ी और चावल के प्रसाद का आनंद लिया। मंदिर कमेटी के सदस्यों रोहित कुमार, कृष्ण सैनी, प्रीति सैनी और रोजी कौर ने बताया कि इस भंडारे के लिए करीब डेढ़ क्विंटल चावल, 60 किलो राजमा और कड़ी तैयार की गई। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे पहले भी चैत्र के दौरान मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं हर रविवार को सुबह प्रभात फेरी, रात्रि में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, 29 मार्च को बाबा बालक नाथ जी की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।मंदिर कमेटी ने सभी दानी सज्जनों और श्रद्धालुओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें