फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: प्रथम दर्शन योजना से मां शिकारी मंदिर पहुंचना हुआ आसान, 9,166 यात्रियों को मिला हिम बस पास का लाभ

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की प्रथम दर्शन योजना और हिम बस पास सुविधा करसोग क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं के लिए राहत का माध्यम बन रही है। एक ओर मां शिकारी मंदिर तक विशेष बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हुई है, वहीं दूसरी ओर हजारों पात्र यात्रियों को रियायती और निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ मिल रहा है। इससे एचआरटीसी के राजस्व में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एचआरटीसी ने प्रथम दर्शन योजना के तहत करसोग डिपो से मां शिकारी मंदिर के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। यह बस प्रतिदिन सुबह करीब 9:30 बजे करसोग बस अड्डे से रवाना होकर श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाती है और दर्शन के बाद दोपहर में वापस करसोग लौटती है। इससे करसोग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है। निगम के अनुसार, इस विशेष बस सेवा से करसोग डिपो की आय में प्रति किलोमीटर करीब 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की हिम बस पास योजना के तहत भी बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। करसोग क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से अब तक 9,166 हिम बस पास जारी किए जा चुके हैं। इनमें 1,581 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी, 6,350 महिला यात्री और 969 दिव्यांगजन शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पात्र श्रेणियों के लोगों को भी रियायती और निःशुल्क यात्रा के लिए बस पास उपलब्ध कराए गए हैं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एन.के. चांदला ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दर्शन योजना और हिम बस पास के माध्यम से लोगों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें