फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्टेज पर चल रहे थे पहाड़ी गाने, पंडाल में डांस करते भिड़े युवक, पुलिस ने घसीटकर निकाला बाहर

मंडी में जारी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में अचानक पंडाल में डांस कर रहे कुछ युवक आपस में भिड़ गए। इस समय सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी नेता और तमाम प्रशासनिक अमला भी पंडाल में ही मौजूद थे। युवकों की इस हरकत को देख मौके पर तैनात पुलिस जवान तुंरत चौकन्ने हुए और हुडदंग करने पर युवकों की मौके पर ही परेड़ कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने हुडदंगी युवकों को घसीटकर पंडाल से भी बाहर निकाल दिया। महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बीती रात 9:30 बजे के करीब उस समय यह हंगामा देखने को मिल, जब स्टेज पर इशांत भारद्वाज अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। बता दें, अन्य दिनों के मुकाबले बीती रात अधिक संख्या में लोग पांचवीं सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने पहुंचे थे। इसे देखते हुए पुलिस ने पहले ही पंडाल में अतिरिक्त जवानो की तनाती कर दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें