फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गदवाहण–डोह सड़क बदहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Krishan Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 05:23 PM IST

गदवाहण-डोह संपर्क सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को गदवाहण और डोह के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर सड़क की बदहाल स्थिति पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और जल्द सुधार की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों गांवों को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से खराब हालत में हैं, लेकिन वर्ष 2023 के बाद से विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिए जाते रहे, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से यह दलील दी जा रही है कि सड़क मरम्मत का कार्य ठेकेदार की ओर से नहीं किया जा रहा और मामला न्यायालय में लंबित है। हालांकि, इस बीच सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सड़क मरम्मत का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो रिवालसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मामले में हस्तक्षेप कर अधिकारियों को त्वरित निर्देश देने की मांग की है। इस मामले में सहायक अभियंता युगल किशोर ने बताया कि विभाग ने समस्या को गंभीरता से लिया है और शनिवार से मशीनरी तैनात कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों सड़कों को जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें