फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल में हुई एक्स सर्विसमैन लीग की बैठक, विधायक के वेतन नहीं लेने के फैसले को सराहा

लडभड़ोल में एक्स सर्विसमैन लीग इकाई लडभड़ोल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने की। इस दौरान क्षेत्र के कई सेवानिवृत्त सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि विधायक के प्रयासों से मंडी की सांसद कंगना रनौत की ओर से लीग के लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई थी। खुशी की बात यह है कि यह राशि एक्स सर्विसमैन लीग को प्राप्त हो चुकी है। इस सहयोग के लिए पूरी इकाई ने जोगिंद्रनगर विधायक और मंडी सांसद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा की ओर से लिए गए उस निर्णय की भी जमकर तारीफ की, जिसमें उन्होंने घोषणा की है कि जब तक हिमाचल प्रदेश का आर्थिक संकट दूर नहीं हो जाता, वे अपना वेतन नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक प्रकाश राणा की ओर से 3.30 लाख रुपये की एक अन्य राशि अपनी ओर से दी गई है। इसकी स्वीकृति ब्लॉक कार्यालय में पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक विधायक निधि में पैसा जमा न किए जाने के कारण यह राशि अटकी हुई है और लीग को नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें