जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पंडोह में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चों में उत्साह देखने को मिला। सुबह आठ बजे ही परीक्षा केंद्रों में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंच गए। साढ़े ग्यारह बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक जिला के 22 परीक्षा केंद्रों में इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इन परीक्षा केंद्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा समेत लडभड़ोल, जोगिंद्रनगर, द्रंग, चोलथरा, धर्मपुर, सरकाघाट, बलद्वाड़ा, सुंदरनगर, सुंदरनगर कन्या, कोटली, मंडी, मंडी कन्या, भंगरोटू बाल, भंगरोटू कन्या, गोहर, जंजैहली, बालीचौकी,करसोग, निहरी, महादेव, तथा चुराग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शामिल है।