फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बल्ह घाटी में फसलों पर ड्रोन से हो रहा स्प्रे, किसान भी रोमांचित

Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2024 11:29 AM IST

मिनी पंजाब से मशहूर बल्ह घाटी में अब ड्रोन से स्प्रे और खादों का छिड़काव शुरू हो गया है। नई तकनीक से हो रहे छिड़काव को देखकर किसान भी रोमांच से भर गए हैं। बल्ह घाटी में किसान मात्र 100 से 150 रुपये में प्रति बीघा जमीन पर ड्रोन से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव करवा रहे हैं। बल्ह की प्रशिक्षित ड्रोन पायलट आरती ऑर्डर मिलते ही अपने ड्रोन और ई-वाहन के साथ किसानों के खेतों में पहुंच रही हैं। ड्रोन पायलट आरती को एप के माध्यम से कई आर्डर मिल रहे हैं। अब तक कई बीघा जमीन पर ड्रोन से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कर चुकी हैं। सबसे बड़ी राहत किसानों के लिए है। जिस काम को किसान कई दिन लगाकर करते थे, वह अब ड्रोन की सहायता से चंद मिनटों में हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें