फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेरचौक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हड़ताल पर, कोलकाता मामले में मांगी कड़ी कार्रवाई

मंडी जिले में कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी के विरोध में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने एक दिवसीय हड़ताल के दौरान अपना विरोध दर्ज किया। डॉक्टरों सहित हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं दी गईं और बाकी कोई भी दिनचर्या का काम नहीं किया गया। कई मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ा। इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टर भवानी ने कहा कि सभी डॉक्टरों की हड़ताल है और आपतकालीन सेवाएं ही दी जा रही हैं, बाकी कोई ओपीडी नहीं लगाई जाएगी। वहीं, मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वह इस घटना से बहुत आहत हैं और इस मसले पर सरकार को जल्द बड़ा कदम उठाना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें